{"_id":"60e3578c8ebc3e3bbb4bb55e","slug":"new-sub-ragistrar-office-kathua-news-jmu238845880","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए दो कनाल से ज्यादा भूमि का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए दो कनाल से ज्यादा भूमि का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। सब रजिस्ट्रार कार्यालय बनाने के लिए प्रशासन ने वन विभाग के डीएफओ कार्यालय के समीप दो कनाल से ज्यादा भूमि चयनित की गई है। इसके बाद फाइल बनाकर उपायुक्त को भेज दी गई है।
एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित राज्य बनने के बाद रेवेन्यू डिपार्टमेंट को अधिकार दिए गए हैं। जो काम पहले न्यायालय में होता था, अब उनमें से कुछ काम रेवेन्यू विभाग के पास आ गया है, जिसमें सौदों का पंजीकरण, भूमि पंजीकरण, चल या अचल संपत्ति का पंजीकरण, लीज डीड, सेल डीड, गिफ्ट डीड, वसीयतनामा, पॉवर ऑफ एटर्नी, रेंट डीड, और अन्य काम शामिल है।
एडीसी ने बताया कि जो जगह रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए चयनित की गई है, वह राज्य की जमीन है। कार्यालय बनने से लोगों को रोजगार मिलेगा। सब रजिस्ट्रार कार्यालय का सारा कामकाज एडीसी देखेंगे, क्योंकि उनके पास सब रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार है। कार्यालय बनने के बाद बसोहली और महानपुर दोनों तहसीलों का काम सब रजिस्ट्रार कार्यालय में ही होगा।
विज्ञापन
मौजूदा समय में सब रजिस्ट्रार का सारा काम एडीसी कार्यालय की इमारत के एक कमरे में चलता है। यहां जगह का काफी अभाव है। यहां तक कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में काम करने वाले कर्मियों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। कम जगह होने के कारण सब रजिस्ट्रार का अलग कार्यालय बनाने के लिए कार्यवाही की जा रही है। कोशिश रहेगी कि इसी साल इस कार्यालय का काम शुरू हो और एक वर्ष के भीतर पूरा भी हो जाए।