फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Neither water nor electricity in Lower coat

लोअर कोट में न बिजली न पानी

Tue, 07 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बसोहली
ब्यूरो,अमर उजाला/बसोहली Updated Tue, 07 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Neither water nor electricity in Lower coat
water - फोटो : logo

तहसील मुख्यालय से सिर्फ 42 किलोमीटर दूर पंचायत शीतल नगर का लोअर कोट गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यहां के लोगों को न तो बिजली मिलती है और न ही पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कोट गांव कभी बसोहली से पैदल जाने वाले एकमात्र मुख्य रास्ते में पड़ता था। साठ के दशक में लोक निर्माण विभाग ने बनी के लिए इसी गांव से सड़क संपर्क की योजना बनाई जो कोट तक अभी भी कच्ची ही बनी है। 1984 में यह सड़क सीमा सड़क संगठन के अधीन कर दी गई।
विज्ञापन


काम के लिए नए सिरे से सर्वे कराया गया। यह सर्वे गांव से नीचे किया गया। तब से ही इस गांव में विकास का पतन शुरू हो गया। यह वर्तमान तक जारी है। गांव की सड़क अब तक कच्ची की कच्ची ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के कमलू, हंसराज, रमेश आदि ने बताया कि लोअर कोट में न तो बिजली है और न ही पानी की कोई योजना दी गई। यहां तकरीबन तीस परिवार रहते हैं। पानी का जरिया सिर्फ प्राकृतिक जल स्रोत ही हैं। लोग दीपक जलाकर घरों में रोशनी करते हैं। उन्होंने गांव से सिर्फ दो सौ मीटर दूर अपर कोट में बिजली की सुविधा दी गई है। लोअर कोट आज भी सुविधाआें से वंचित है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed