{"_id":"68d702c772bbf4b5580207b0","slug":"navaratra-devi-temple-puja-kathua-news-c-201-1-knt1006-124546-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
शक्ति आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र में जिले के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शुक्रवार को भक्तों ने माता के समक्ष शीश झुकाकर उनका आशीष प्राप्त कर किया। माता के जयकारे व घंटे-घड़ियाल की गूंज से इलाका भक्तिभाव से ओतप्रोत रहा। पहाड़ी उपमंडल बनी स्थित जोड़ेयां माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित माता के दर्शन के लिए बीते वीरवार की रात से ही भक्तों ने मंदिर में आना शुरू कर दिया था। सुबह माता के पूजन के साथ जब मंदिर के कपाट खुले तो दर्शन पाने की लालसा लेकर पहुंचे भक्तों की लंबी कतार उमड़ पड़ी। लंगर कमेटियों ने भी भक्तों को प्रसाद उपलब्ध कराने में पूरा उत्साह दिखाया।
जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, नगरी स्थित बाला सुंदरी मंदिर, सहार स्थित चंद्रिका माता मंदिर, शहर के मुख्य बाजार स्थित माता आशापुरी मंदिर, लखनपुर स्थित किले वाली माता मंदिर के साथ-साथ बिलावर स्थित माता बाला सुंदरी के भवन में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान जहां परिवार सहित पहुंचे भक्तों ने माता का दर्शन प्राप्त कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं मंदिरों के आसपास लगे मेलों में भी खूब रौनक देखने को मिली। जो की देर शाम तक जारी रही।
अघोषित बिजली कटौती से लोगों में रोष
हीरानगर। शारदीय नवरात्र में बिजली की अघोषित कटौती से लोगों में रोष है। उपमंडल में दो से चार घंटे तक अघोषित कटौती की जा रही है।
नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को भी कई इलाकों में दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहा। स्थानीय निवासी सुनिल कुमार, पारुल सिंह, ज्योति प्रकाश ने कहा हर महीने जो बिल पहले 300 से 500 के बीच आता था अब 500 से 1500 तक पहुंच गया है। इसके बावजूद भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।उन्होंने कहा एक तरफ विभाग स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर विभाग गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। संवाद