{"_id":"68cdc71df28c59d8b3002781","slug":"national-science-drama-kathua-news-c-201-1-knt1006-124265-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नेशनल साइंस ड्रामा में हाई स्कूल लखनपुर रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नेशनल साइंस ड्रामा में हाई स्कूल लखनपुर रहा प्रथम
विज्ञापन
हाई स्कूल लखनपुर में प्रतियोगिता में हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट द्वितीय रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हाई स्कूल लखनपुर में डायट बसोहली के तत्वावधान में जोनल लेवल नेशनल साइंस ड्रामा प्रतियोगिता कराई गई। साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर बेनिफिट ऑफ मैनकाइंड थीम के साथ आयोजित प्रतियोगिता में लखनपुर जोन के हटली, खरोट, धनोड़, जंगलोट, होट, सावला, करडोह और दूखत्त के स्कूलों के प्रतिभागी शामिल रहे।
प्रतियोगिता में हाई स्कूल लखनपुर प्रथम, हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट द्वितीय और मिडिल स्कूल सावला तृतीय स्थान पर रहा। विजेता स्कूलों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं। प्रतिभागियों ने स्मार्ट एग्रीकल्चर, विज्ञान का महत्व, मिट्टी की कहानी, हेल्थ हाइजीन एंड इको क्लब, और हाइजीन फॉर ऑल जैसे विषयों पर नाटक प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सुरेंद्र मांड्याल लेक्चरर, डाइट बसोहली और विशेष अतिथि प्रधानाचार्य तरसेम राज शर्मा रहे। मंच संचालन सत्यदीप शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में राहुल सिंह, कीर्ति शर्मा और हसीना बानो ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
प्रधानाचार्य शर्मा ने कहा कि बच्चों ने रचनात्मक तरीके से विज्ञान को जीवन से जोड़ा। सुरेंद्र मांड्याल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं कौशल विकास और विज्ञान की समझ को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन
आयोजन में कमल खजूरिया, चंचल रैना, ईशा देवी और वीरेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। अंत में कमल खजूरिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन विज्ञान को जीवन से जोड़ने का प्रेरणादायक प्रयास है।