फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   My town my pride

Kathua News: कठुआ में 5 व 6 दिसंबर को तीन बड़े अधिकारी डालेंगे डेरा

विज्ञापन
My town my pride
कठुआ। माई टाउन माई प्राइड के तहत 5 और 6 दिसंबर को कठुआ के 21 वार्डों वाली नगर परिषद में तीन बड़े अधिकारी डेरा डालेंगे। यहां विभिन्न योजनाओं के साथ युवाओं को भी स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताया जाएगा। आईटी विभाग की आयुक्त सचिव प्रेरणा पुरी समेत वित्त विभाग के महानिदेशक प्रद्युम्न कुमार भट्ट और सिडको के प्रबंध निदेशक रमन कुमार केसर यहां मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिले के सभी निकायों में 5 और 6 दिसंबर को माई टाउन माई प्राइड के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे। ग्रामीण स्तर पर बैक टू विलेज के बाद प्रदेश प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों का यह शहरी इलाकों में बड़ा दौरा माना जा रहा है। इसके लिए दो दिनों से सभी निकायों में जन भागीदारी को लेकर जन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए 5 और 6 दिसंबर को बड़े अधिकारियों के अलावा नगरपालिका परोल में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह जंवाल, नगर कमेटी लखनपुर में सूचना विभाग के विशेष सचिव डॉ. मुश्ताक अहमद, जम्मू कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन इंदु कंवल चिब, बसोहली नगर कमेटी में ट्रांसपोर्ट आयुक्त राहुल शर्मा और नगर कमेटी बिलावर में आयुष्मान भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव एम गडकर मौजूद रहेंगे। निकायों में अधिकारियों के दौरे को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed