फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Muzammil brought laurels to Kathua by winning the gold medal

Kathua News: मुजम्मिल ने स्वर्ण पदक जीतकर कठुआ का नाम किया रोशन

विज्ञापन
Muzammil brought laurels to Kathua by winning the gold medal
बिलावर। बिलावर निवासी मुजम्मिल हुसैन ने जम्मू में आयोजित प्रदेश स्तरीय फ्रेंच प्रेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जम्मू के भगवती नगर में आयोजित प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के 14 जिलों के ढाई सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 66 किलोग्राम वर्ग में मुजम्मिल हुसैन ने 105 किलो भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। खिलाड़ी की इस उपलब्धि से बिलावर कस्बे में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने खिलाड़ी के घर पहुंचकर परिजन को बधाई दी। मुजम्मिल हुसैन बिलावर पब्लिक स्कूल बिलावर के 11वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। 17 वर्षीय मुजम्मिल हुसैन ने बताया कि नौवीं कक्षा में उन्होंने वेट लिफ्टिंग करना शुरू किया और हर दिन वह अपने घर से सात किलोमीटर दूर स्थित एक जिम में प्रशिक्षण लिया। खिलाड़ी ने अपनी जीत का श्रेय अपने प्रशिक्षकों को दिया। खिलाड़ी ने बताया की उनका लक्ष्य देश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed