फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Municipal Commety Kathua locked the SRTC ticket counter

25 वर्षों से नहीं किया किराये का भुगतान, नगर पालिका परिषद कठुआ ने एसआरटीसी के टिकट काउंटर पर जड़ा ताला

विज्ञापन
Municipal Commety Kathua locked the SRTC ticket counter
कठुआ बस स्टैंड स्थित जेकेएसआरटीसी के काउंटर पर नगर परिषद ने जड़े ताले। - फोटो : KATHUA
कठुआ। 25 वर्षों से किराये का भुगतान नहीं करने पर नगर परिषद कठुआ ने जम्मू-कश्मीर राज्य सड़क परिवहन निगम (जेकेएसआरटीसी) के कार्यालय पर ताला जड़ दिया है। बकाया किराये का भुगतान करने सहित भविष्य में प्रतिमाह किराये को बढ़ाकर भुगतान करने के संबंध में नोटिस भी कार्यालय के बाहर चस्पा कर दिया है। जेकेएसआरटीसी के कठुआ कार्यालय में टिकट काउंटर हैं और यह नगर परिषद के वार्ड-13 स्थित बस अड्डे में हैं। उधर, कार्यालय पर नगर परिषद के ताला जड़ने के बाद परिवहन निगम में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने नोटिस में साफ किया है कि नगर परिषद कठुआ के दो कमरों में जेकेएसआरटीसी का कार्यालय चल रहा है। वर्ष 1994 से न तो परिवहन निगम ने कोई समझौता किया है और न ही कोई अलॉटमेंट अथवा राशि चुकाई है। ऐसे में वर्ष 1995 से प्रतिमाह एक हजार रुपये किराये की बकायादारी निकालते हुए नगर परिषद ने तीन लाख रुपये का भुगतान करने को कहा है। इसके साथ ही निगम को नया अनुबंध करके नगर परिषद को भविष्य में 15 सौ रुपये प्रतिमाह किराये का भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद कठुआ ने परिवहन निगम के काउंटर के दोनों कमरों पर ताला जड़ दिया है। इस संबंध में नगर परिषद कठुआ के अध्यक्ष से भी बात की गई है, लेकिन उन्होंने बकाया किराये का भुगतान करने का कहा है। रिकार्ड जांचने पर निगम के पास किसी भी तरह के दस्तावेज या रिकॉर्ड किराये के संबंध में नहीं मिला है। ऐसे में मामले के बारे में निगम के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवि कुमार, प्रभारी, जेकेएसआरटीसी कठुआ
बस स्टैंड स्थित नगर परिषद के दो कमरों में जम्मू-कश्मीर राज्य सड़क परिवहन निगम का काउंटर चल रहा है। इसका पिछले 25 वर्षों से किराया नहीं चुकाया गया है और न ही कोई अनुबंध किया गया है। कई बार इस संबंध में नोटिस भी निकाले गए, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। अध्यक्ष के निर्देश के बाद टीम भेजकर कमरों पर ताला लगा दिया है और किराये का भुगतान करने के लिए कहा गया है।
-संजीव गंडोत्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed