{"_id":"6a26b79b27b64df382040896","slug":"multi-layer-security-net-planned-for-safety-of-amarnath-pilgrims-in-kathua-jammu-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा को लेकर कठुआ में हाई अलर्ट: बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार; ड्रोन और CCTV से होगी कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा को लेकर कठुआ में हाई अलर्ट: बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार; ड्रोन और CCTV से होगी कड़ी निगरानी
Mon, 08 Jun 2026 06:08 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:08 PM IST
सार
अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए कठुआ में पुलिस ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2026
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कठुआ पुलिस ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा की यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन कठुआ में सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में ड्रोन निगरानी, हाईवे पर कड़ी चौकसी, क्यूआरटी की तैनाती और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
एसएसपी ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर लंगर, विश्राम स्थलों और अन्य सुविधाओं की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और खुफिया जानकारी साझा करने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे ट्रैक पर चौबीसों घंटे निगरानी चेकिंग प्वाइंट्स और गश्त बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा होटल, ढाबों और फैक्ट्रियों में किरायेदारों और कर्मचारियों के सत्यापन अभियान को तेज करने के भी आदेश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध तत्व की पहचान की जा सके। यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने और एक्स-रे मशीनों व डॉग स्क्वॉड की तैनाती पर भी जोर दिया गया है।