फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   MP Sports Competition Start

Kathua News: सांसद खेल स्पर्धा में वॉलीबाल, कबड्डी व खो-खो के मुकाबले करवाए

विज्ञापन
MP Sports Competition Start
जिला खेल स्टेडियम में कबड्डी मुकाबले के दौरान ​खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। खेल स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी और खो-खो के मुकाबले करवाए गए। विभिन्न आयु वर्ग में पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्चुअल उद्घाटन के साथ खेल मुकाबले शुरू करवाए। युवाओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने सांसद खेल स्पर्धा की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं को खेलों में शामिल होने का एक बेहतरीन अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में ऐसी गतिविधियों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक शक्ति का निर्माण करते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व गुणों का भी पोषण करते हैं। वहीं, डीसी राकेश मिन्हास ने जिले के युवाओं को खेल जैसी सकारात्मक और स्वस्थ गतिविधियों में शामिल करने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न मुकाबलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हीरानगर के विधायक एडवोकेट विजय शर्मा, जिला विकास परिषद कठुआ के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बबलू सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कबड्डी में कठुआ स्कूल ने खोख्याल को हराया
सांसद खेल स्पर्धा के तहत खेल स्टेडियम कठुआ में हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ और हाई स्कूल खोख्याल के बीच कबड्डी का मैच खेला गया, जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ ने हाई स्कूल खोख्याल को 12 अंकों से हराया। वॉलीबाल में हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ ने इंडियन पब्लिक स्कूल को 2-1 सेट से हराया। जबकि खो-खो में हायर सेकेंडरी स्कूल की लड़कियों की टीम ने हाई स्कूल नगरी परोल को तीन अंकों के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed