फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   More than 20 thousand people affected by flood and landslide in Billawar

Kathua News: बिलावर में बाढ़ और भूस्खलन से 20 हजार से अधिक आबादी प्रभावित

Fri, 29 Aug 2025 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 29 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
More than 20 thousand people affected by flood and landslide in Billawar
बिलावर। हालिया बारिश और बाढ़ के बाद बिलावर उपमंडल में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक सप्ताह से बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित रहने से बग्गन अप्पर, गोडू फलाल, धार डूगनु, मडून और मलाड जैसे इलाकों के लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सड़क संपर्क टूटने और बिजली न होने के कारण लोग अपने मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका अपनों से संपर्क भी कट गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरजीत सिंह, राम कुमार, अमर सिंह और विपिन कुमार ने बताया कि बिजली के अभाव में जीवन ठहर सा गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली बहाल की जाए ताकि 20,000 से अधिक प्रभावित आबादी को राहत मिल सके। भूस्खलन से जल शक्ति विभाग की पाइपलाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मछेड़ी के कुरकन से बिलावर के निचले इलाकों तक बिछाई गई पाइपलाइन को वीरवार को ठीक किया गया, जबकि किशनपुर वाटर स्कीम के तहत भीनी नाले में बनी डगवेल के पास की पाइपलाइन बाढ़ में बह गई है। कनिष्ठ अभियंता संजीव रियोथिया ने बताया कि इसकी मरम्मत जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एडीसी बिलावर विनय खोसला ने बताया कि बिजली और जल शक्ति विभाग की टीमें युद्ध स्तर पर बहाली कार्य में जुटी हैं। यदि मौसम अगले दो दिन साफ रहा, तो अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वीरवार को मौसम साफ रहने पर कुछ राहत मिली और लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भड्डू, कोटी, मछेडी, किंडली और कटली सड़कों पर यातायात बहाली का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed