{"_id":"67d717a44e3b687f8603a76f","slug":"mla-check-the-gmc-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-118305-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विधायक ने किया जीएमसी कठुआ का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विधायक ने किया जीएमसी कठुआ का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ का विधायक डॉ. भारत भूषण ने औचक दौरा कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। शनिवार देर रात जीएमसी पहुंचे विधायक ने स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया।
इसा दौरान विधायक ने मेडिकल स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की, उनकी समस्याएं और सुझाव मांगे। उन्होंने इमरजेंसी विभाग, वार्ड्स और डायग्नोस्टिक सुविधाओं समेत अस्पताल के ढांचे का भी जायजा लिया। विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि कठुआ के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निरीक्षण के दौरान उठाए गए मुद्दों और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा।