बिलावर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि बिलावर की ओर से शुक्रवार को अमृत प्रकृति वंदन का कार्यक्रम कोटी गांव में आयोजित किया गया। यह गतिविधि हर वर्ष अमृता देवी की याद में आयोजित की जाती है।
अमृता देवी ने राजस्थान के जोधपुर जिले में खेजड़ी गांव में सन 1730 में पेड़ों की रक्षा के लिए अपने परिवार और दूसरे गांव के लोगों के साथ लगभग 370 से अधिक लोगों के साथ साथ पेड़ों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। इस घटना से प्रेरणा लेते हुए और समाज को पर्यावरण के साथ जोड़ने के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि यह कार्यक्रम देश भर में आयोजित करती है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वन विभाग, पुलिस विभाग एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सबसे पहले वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा गया और वृक्षों की आरती उतारी गई। इस अवसर पर 110 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान डीएफओ बिलावर इंदु शर्मा, थाना प्रभारी जाहिर मुश्ताक, नगर कमेटी बिलावर के पूर्व चेयरमैन उमाकांत बसोत्रा,लोकेश सुमडिया, अनिल गुप्ता, विनय गुप्ता, नरेश शर्मा, विकास शर्मा, गुरदीप सिंह, देविंद्र शर्मा, राज कुमार, योगिंद्र कुमार, राज कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।