{"_id":"67e4618556d1c11837057218","slug":"mehak-of-semester-4-secured-first-position-in-the-seminar-kathua-news-c-201-1-knt1009-118619-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: संगोष्ठी में सेमेस्टर-4 की महक ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: संगोष्ठी में सेमेस्टर-4 की महक ने हासिल किया पहला स्थान
Thu, 27 Mar 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया
कठुआ। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग और साहित्यिक गतिविधि समिति ने संयुक्त संगोष्ठी का आयोजन किया। बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन राजकीय डिग्री कॉलेज के स्मार्ट क्लासरूम में हुआ।
इसमें विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर बात रखी। कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर और जिला समाज कल्याण अधिकारी वरुण कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. मीर ने सामाजिक मुद्दों से निपटने के लिए युवाओं को आगे आने पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ. यशपाल शर्मा के स्वागत भाषण से की गई।
वहीं, प्रतियोगिता निर्णायक पैनल की भूमिका प्रो. एसके करलूपिया, प्रो. राकेश जसरोटिया और प्रो. आरके पंडिता ने निभाई। इसमें संगोष्ठी का प्रथम स्थान सेमेस्टर-4 की महक ने, जबकि दूसरा और तीसरा स्थान सेमेस्टर-4 की तान्या और सेमेस्टर-2 की स्नेहा ने हासिल किया। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग की इतिका महाजन और एनजीओ सदस्य कुसुम सलारिया को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद