{"_id":"6373e5687a5f3a7cc30c7cec","slug":"meeting-kathua-news-jmu272350783","type":"story","status":"publish","title_hn":"मताधिकार का अधिकार मिलने पर केंद्र सरकार का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मताधिकार का अधिकार मिलने पर केंद्र सरकार का जताया आभार
विज्ञापन
कठुआ। सात दशक से हक के लिए आवाज उठा रहे वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजियों ने जम्मू-कश्मीर में मताधिकार का अधिकार मिलने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। मंगलवार को शहर के ड्रीमलैंड पार्क में बैठक की और मोदी सरकार के हक में नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के प्रधान लब्बा राम गांधी ने कहा कि पाकिस्तान में संपत्ति छोड़ कर आए हजारों वेस्ट पाकिस्तान के रिफ्यूजी सात दशक से हक की आवाज उठा रहे थे। लेकिन आजतक किसी भी सरकार ने सुनवाई नहीं की है। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद सबसे पहले रिफ्यूजियों को पुनर्वास राशि की घोषणा की गई। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उन्हें वोट देने का अधिकार मिला है।
इससे प्रदेश में रह रहे करीब एक लाख से ज्यादा वेस्ट पाकिस्तानियों को सरकार के गठन में योगदान देने का मौका मिलेगा। इसके लिए वह मोदी सरकार के आभारी हैं। सरकार द्वारा घोषित राहत राशि के वितरण में हालांकि कुछ तेजी नहीं आई है, लेकिन इसमें सरकार की ओर से कोई समस्या अब नहीं है। इस मौके पर प्रेम चंद, कैप्टन रमेश मन्हास, छज्जू सिंह मन्हास, जगदीश राज, सुभाष चंद्र, देस राज और सतपाल आदि उपस्थित रहे।