{"_id":"61560aa18ebc3eb5dc29bf32","slug":"meeting-kathua-news-jmu2447957131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में लोगों ने उठाईं पानी और सड़क की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में लोगों ने उठाईं पानी और सड़क की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। किलथर गांव में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए डीडीसी और बीडीसी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। अमुआला पंचायत में आयोजित बैठक में चार विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने पीएमजीएसवाई विभाग पर आरोप लगाया कि किलथर से अमुआला जाने वाली सड़क का तारकोल छह सालों से उखड़ा पड़ा है। सड़क की खस्ता हालत के कारण कई बार इस सड़क पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बैठक में अमुआला के लोगों ने पानी की समस्याओं को लेकर भी जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष जताया।
उनका कहना है कि गांव में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत है। अधिकतर लोगों के घरों में पानी की पाइप ही नहीं है। समस्याओं के अलावा कृषि विभाग के संजीव मेहता ने लोगों को कृषि के प्रति जानकारी दी, और किसानों को आय बढ़ाने के तरीके बताए। डीडीसी नारायण दत्त त्रिपाठी ने लोगों को उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लॉक चेयरमैन अबे खजुरिया, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर संजीव मेहता, आदि मौजूद रहे।