फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   meeting in gujaru

Kathua News: जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने नगरोटा गुजरू में मासिक बैठक की

Tue, 11 Jul 2023 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 11 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
meeting in gujaru
अस्थायी कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर एलजी प्रशासन के प्रति जताया कड़ा रोष
विज्ञापन

रामकोट। जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने सेक्शन हेड क्वार्टर नगरोटा गुजरू में सोमवार को मासिक बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसमें पिछले लगभग 13 महीनों से संघर्ष कर रहे अस्थायी कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर एलजी प्रशासन के प्रति कड़ा रोष जताया और प्रशासन पर उनकी उनकी जायज मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया।
इस बीच कर्मचारियों ने बताया कि यदि जल्द प्रशासन कर्मचारियों के हित में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाता है और सरकार का यही रवैया रहा तो वह एक बार फिर से आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। जिसका जिम्मेदार प्रशासन रहेगा। बैठक में स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों के साथ विभाग से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें सब डिवीजन बिलावर पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन महेंद्र कुमार ने बताया कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2021 के बाद आधी पेंशन लग रही है और ग्रेच्युटी से भी वंचित हैं। उन्होंने सरकार से इसका लाभ जल्द देने की मांग की है। बैठक में यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य कर्मचारी मोहिंदर सिंह मनकोटिया ने विभाग से मांग की है कि कोविड के दौरान का सब डिवीजन बिलावर के 62 अस्थायी कर्मचारियों का रुका जून 2020 का बकाया वेतन जल्द अस्थायी कर्मचारियों को दिया जाए। यह आधे से ज्यादा कर्मचारियों को पहले का दे दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने एलजी प्रशासन से मांग की है कि जल्द अस्थायी कर्मचारियों के पिछले 72 महीने के बकाया वेतन देने के साथ उनका नियमितीकरण किया जाए। इस मौके पर महेंद्र सिंह मनकोटिया, बलविंदर सिंह, सागर सिंह, ख्याल चंद, बलवंत सिंह, सुभाष चंद्र, आज्ञाराम, सुशील कुमार, पुरषोत्तम कुमार व बलवीर चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed