फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Medical camp

विशेष शिविर में 150 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Medical camp
शहर के वार्ड 10 में युवती को कोरोना वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को शहर के वार्ड 10 में स्थानीय पार्षद अजय कुमार के प्रयास से विभाग ने विशेष शिविर का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय 150 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई।
विज्ञापन

इस संबंध में पार्षद ने बताया कि सरकार के चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बावजूद काफी संख्या में लोग अब भी टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। ऐसे ही कुछ लोग उनके वार्ड में भी देखे जा रहे थे। जिसके चलते उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर उनके वार्ड में विशेष शिविर का आयोजन करने का आग्रह किया था। एक दिवसीय शिविर के दौरान हुए कुल 150 टीकाकरण में सौ ऐसे लोग शामिल थे जिन्हें पहली खुराक दी गई है। जबकि 50 लोगों को दूसरी खुराक का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed