फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   medical camp

आयुष विभाग ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में लगाया चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
medical camp
कठुआ। आईएसएम निदेशक डॉक्टर मोहन सिंह व एडीएमओ कठुआ डॉ. विक्रम सिंह जम्वाल के निर्देशानुसार सोमवार को आयुष विभाग की ओर से पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 300 कर्मियों को होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित करने के साथ कोरोना संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर में आयुष विभाग के डाक्टर बोध पाल व डॉ. मोनिका शर्मा ने लोगों को कोरोना संक्रमण से सचेत रहने की सलाह देते हुए इससे बचने के उपाय भी बताए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों को समय-समय पर सैनिटाईज करना, शारीरिक स्वच्छता बनाए रखना बहुत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को आयुर्वेदिक दवाएं वितरित करते हुए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर दवाओं के सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी बताया। इस मौके पर आयुष विभाग के सीनियर फार्मासिस्ट अमरजीत सिंह व करतार चंद के अलावा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के प्रधानाचार्य एसएसपी अरुण गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed