{"_id":"67534f76d55cf383a108bd54","slug":"media-11-beat-the-kathua-warriors-by-25-run-kathua-news-c-201-1-knt1006-115526-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : मीडिया इलेवन ने कठुआ वॉरियर्स को 25 रनों से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : मीडिया इलेवन ने कठुआ वॉरियर्स को 25 रनों से दी मात
विज्ञापन
-जीडीसी कठुआ के खेल मैदान में फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर सिविल सोसाइटी और रिद्धिमा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। डिग्री कॉलेज कठुआ के मैदान में मीडिया इलेवन और कठुआ वॉरियर्स के बीच 12-12 ओवरों का फ्रेंडली मैच खेला गया।
टॉस जीतकर मीडिया इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरू में ही मीडिया इलेवन की टीम ने तीन विकेट जल्दी खो दिए। लेकिन इसके बाद एक के बाद एक हुई साझेदारी की मदद से मीडिया इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में 103 रन का लक्ष्य रखा। वहीं 104 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कठुआ वॉरियर्स ने भी शुरुआती में झटके खाए। कठिन परिस्थितियों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मीडिया इलेवन ने कठुआ वॉरियर्स को 12 ओवरों में मात्र 78 रनों पर ही पूरी टीम को आउट कर दिया और मीडिया इलेवन 25 रनों से मैच जीत गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण, विशिष्ट अतिथि पवन शर्मा अध्यक्ष समाधान फाउंडेशन, प्रो. सीमा मीर प्रधानाचार्य राजकीय डिग्री कॉलेज , तिलक राज भगत अध्यक्ष रिधिमा स्पोर्ट्स क्लब उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम और रनर अप टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। विशेष तौर पर विजेता टीम मीडिया इलेवन को जीत के लिए शुभकामनाएं दी और युवाओं को खेलो इंडिया के तहत सभी को खेलों के प्रति आगे आने की अपील की।