{"_id":"60f47bb58ebc3e6d774d6ecf","slug":"mbbs-result-kathua-news-jmu2397444176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस की पहली पांच पोजिशन पर जीएमसी कठुआ का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस की पहली पांच पोजिशन पर जीएमसी कठुआ का परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ मिसाल बनकर उभरा है। जम्मू यूनिवर्सिटी के तहत जीएमसी जम्मू, जीएमसी कठुआ, जीएमसी राजोरी और एस्कॉम्स बतरा की एमबीबीएस सेमेस्टर परीक्षाओं में जीएमसी कठुआ ने पहली पांच पोजिशन हासिल की हैं। कठुआ जीएमसी में एमबीबीएस के पहले प्रोफेशनल बैच के इस प्रदर्शन से जीएमसी प्रशासन उत्साहित है।
जीएमसी कठुआ की छात्रा अदिति भट्ट ने 653 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं जैसमीन कौर ने 650 अंकों के साथ दूसरा, वंशिका ने 639 के साथ तीसरा, दिव्यांशी ने 630 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। पांचवीं पोजीशन पर कनिश और उर्वशी ने अपना नाम दर्ज करवाया है। कनिश गुप्ता ने बायो कैमिस्ट्री में डिस्टिंक्शन भी हासिल की है।
जीएमसी कठुआ के प्रवक्ता डॉ. दीपक अबरोल ने बताया कि जीएमसी कठुआ का यह पहला बैच है और कोरोना महामारी जैसी चुनौतियों के बीच भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जीएमसी कठुआ की प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि नादिर भट्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को मुबारकबाद देते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मेक शिफ्ट में इमारत में चली कक्षाओं और विपरीत परिस्थितियों में भी विद्यार्थियों ने अपनी काबिलियत को दुनिया के सामने रखा है। यह संस्थान के लिए भी खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं, ऑनलाइन प्रैक्टिकल डिमांस्ट्रेशन और डॉ. सबिता योगराज की ओर से ऑनलाइन यू टयूब मॉडयूल से इसे संभव किया है।