{"_id":"60b53cf88ebc3e29c512c5cc","slug":"marpit-kathua-news-jmu2363754184","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने का विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने का विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किए जाने का विरोध करने पर बुरठैन नार्थ के गांव बैरा निवासी एक परिवार से ठेकेदार और उसके सहयोगियों ने मारपीट की। सोमवार की सुबह हुई इस घटना में घायल परिवार के तीन सदस्यों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
मारपीट की इस घटना में पीड़ित बुआ दित्ता ने बताया कि उसकी जमीन के साथ प्रोटेक्शन वाल का निर्माण कार्य जारी है। जिसमें ठेकेदार द्वारा मानकों को अनदेखा कर घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही है। उनकी जमीन को बचाने के लिए हो रहे इस निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने का वह लगातार विरोध करते आ रहे थे। क्योंकि अगर इस तरह का निर्माण हुआ तो आने वाले दिनों में उन्हें ही नुकसान उठाना पड़ता।
सोमवार की सुबह जब वह अपने घर पर थे तो वहां ठेकेदार स्वयं आ गया और इस मामले को लेकर उनसे बहस करने लगा। इसी बीच उसके कुछ और समर्थक वहां लाठी डंडे के साथ आ धमके और उनके पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में उनके दो बेटे और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बहू के साथ हमलावरों ने अभद्रता की।
विज्ञापन
सरपंच शिवदेव सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करवाए जा रहे निर्माण के संबंध में पीड़ित परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना निंदनीय है। पुलिस से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राजबाग थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।