{"_id":"60ccf4688ebc3ef20a6c6904","slug":"market-open-kathua-news-jmu237620666","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ खुली विभिन्न दुकानें, बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ खुली विभिन्न दुकानें, बाजार में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
जिला में कोरोना महामारी के बाद बने हालात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से दुकानों को खोलने के लिए बनाए रोस्टर में बदलाव के बाद शहर में एक साथ विभिन्न ट्रेड से जुड़ीं दुकानें खुलीं। इससे न केवल आम लोगों को राहत मिली है, बल्कि दुकानदार वर्ग ने भी प्रशासन के आदेश पर खुशी जताई है।
शुक्रवार को सुबह बदलाव के साथ खुले बाजार में सुबह हालांकि आम दिनों के मुकाबले ग्राहकों की उपस्थिति कम देखी गई। लेकिन दोपहर होते-होते बाजार में रौनक नजर आई।
प्रशासन के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए आटोमोबाइल व्यवसायी हरप्रीत सिंह ने कहा कि शहर के बाजार में शरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों में 60 प्रतिशत आसपास के गांवों के लोगों की ही होती है। लेकिन इसे सीमित रूप से खोलने के कारण बाजार में प्रतिदिन भीड़ की ही स्थिति बनी रहती थी। क्योंकि बाजार में एक दिन आने वाले व्यक्ति की सभी जरूरत के सामान नही मिल पाते थे।
विज्ञापन
वीरवार को जिला मजिस्ट्रेट ने पूर्व में जारी दुकानों के खुलने के रोस्टर में आंशिक बदलाव करते हुए शुक्रवार को कुछ अन्य दुकानों को भी खुलने की अनुमति जारी की थी।