फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Market became buzzing due to Karva Chauth festival

करवाचौथ पर्व के चलते गुलजार हुआ बाजार

विज्ञापन
Market became buzzing due to Karva Chauth festival
शहर के मुख्य बाजार स्थित दुकान में करवाचौथ की खरीददारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। पिछले काफी समय से मंदी की मार झेल रहे शहर के बाजार में त्योहारों के चलते रौनक बढ़ गई है। रविवार को शहर के मुख्य बाजार में करवाचौथ पर्व के चलते काफी रौनक देखी गई। साप्ताहिक बंदी के इस दिन भी ग्राहकों की आमद को देखते हुए बाजार में लगभग सभी दुकानें दिनभर खुली रही। जहां काफी संख्या में ग्राहकों ने पर्व से जुड़े सामानों की खरीदारी की। जिनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की देखी गई।
विज्ञापन

कोरोना के चलते मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों में पहले नवरात्र और अब करवाचौथ के चलते ग्राहकों की उपस्थिति उत्साह भर रही है। हालांकि इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ सौंदर्य प्रसाधनों, कपड़ों और खाने-पीने के सामानों की दुकानों पर देखी जा रही है, लेकिन ग्राहकों की बड़ी संख्या में आमद के कारण अन्य व्यवसायों से जुड़े दुकानदारों में भी काफी उत्साह है। जिसके चलते पूरा बाजार दिनभर गुलजार रहने लगा है। मुख्य बाजार में सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की उमड़ने वाली भीड़ देर शाम तक जारी रहती है। इस दौरान सबसे ज्यादा क्रेज महिलाओं में चूड़ियों की खरीदारी को लेकर देखा जा रहा है। वहीं, कपड़ों की भी खरीदारी के लिए भी महिलाएं घंटों दुकानों पर अपना समय व्यतीत कर रही हैं।
विज्ञापन

महिला ग्राहकों में पर्व की तैयारियों को लेकर उत्साह को देखते हुए दुकानदार भी उन्हें नए से नए डिजाइन पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वही मिठाइयों की दुकानों पर भी अब फेनियां सजने लगी है। बाजार में आने वाली महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन के सामान, मेहंदी और चूड़ी की खरीदारी कर रही हैं। वहीं इन दिनों शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की काफी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------
महंगाई की मार भी दिख रही है पर्व पर
कठुआ। लगातार बढ़ रही महंगाई की मार आम जनजीवन के साथ-साथ त्योहारों को भी प्रभावित कर रही है। जिसके चलते बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं को अपनी पसंद का सामान खरीदने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिलाओं के अनुसार गत वर्ष उन्होंने कोरोना के चलते आई आर्थिक मंदी में यह सोच कर गुजारा कर लिया था कि अगले वर्ष वह अपनी ख्वाहिशों को पूरा करेंगी। लेकिन इस बार महंगाई पिछली बार से भी ज्यादा हो गई है। जिसके चलते उनका बजट खराब हो गया है। बाजार में आई ज्योति बाला की माने तो करवा चौथ के लिए खरीदे जाने वाले कपड़े, चूड़ियां, सौंदर्य प्रसाधन व खाने-पीने के सामानों के दामों में काफी वृद्धि हुई है। जिसके कारण वह पूर्व की भांति इस पर्व पर खरीदारी नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed