{"_id":"2eee9a6d08199e6cb7a98bd80f2ef035","slug":"many-person-go-to-goddess-temple-at-first-day-navratri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Fri, 26 Sep 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले नवरात्र के लिए माता के श्रद्धालुओं का उत्साह कुलांचे मारता नजर आया।
विज्ञापन
चारों ओर माता के जयकारों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। सुबह हालांकि दर्शनों को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मंदिरों में दर्शन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई। शहर के प्राचीन माता आशापूर्णी मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, जसरोटा स्थित काली माता मंदिर, नगरी बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालु मैया के जयकारे लगाते हुए दर्शन करने के लिए कतारों में खड़े हो गए।
पहले नवरात्र के उपलक्ष्य पर माता के दर्शन का उत्साह शहर सहित आसपास व दूरदराज इलाकों के मंदिरों में साफ दिखाई दिया। दर्शनार्थियों ने तड़के से ही मंदिरों में पहुंचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यह संख्या बाद में बढ़ती चली गई। शहर से विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए छड़ी यात्राएं भी रवाना हुई। वहीं मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस के साथ साथ सीआरपीएफ भी चौकसी बरत रही है। मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मी हर आने जाने पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
इधर नवरात्र पर्व को लेकर बाजारों की रौनक भी गुलजार हो गई है। कठुआ शहर के मुख्य बाजार में पहले नवरात्र के उपलक्ष्य पर दिन भी लोगाें की चहल पहल बनी रही। मंदिरों के साथ साथ घर दुकानों में भी साफ सफाई और सजावट की गई है।