{"_id":"680e8b5f5fc72ad90e08d37b","slug":"mann-ki-baat-was-heard-live-on-radio-and-telephone-at-polling-booths-kathua-news-c-201-1-knt1006-119669-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पोलिंग बूथों पर रेडियो और टेलीफोन पर लाइव सुनी मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पोलिंग बूथों पर रेडियो और टेलीफोन पर लाइव सुनी मन की बात
Mon, 28 Apr 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
83 मकवाल सी बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए लोग। संवाद
- फोटो : kathua
रामकोट। रामकोट में रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 121वें संस्करण को भाजपा मंडल रामकोट टिक्का शर्मा की देखरेख में विभिन्न पोलिंग बूथों पर रेडियो और टेलीफोन पर लाइव सुना गया। मकवाल के पोलिंग बूथ नंबर 83 मकवाल सी में जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि वह हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात को सुनते हैं। इससे उन्हें देश और दुनिया की कई नई बातों की जानकारी भी प्रधानमंत्री मोदी के संवाद से मिलती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने आज तक किसी भी मन की बात संवाद को छोड़ा नहीं है। इसी प्रकार पंचायत काह, कच्छेड, आमुआला में पूर्व सरपंच मनोहर लाल गुप्ता की अध्यक्षता में और अग्लिदार में भाजपा मंडल प्रधान टीका शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने मन की बात कार्यक्रम का लाइव सुना। भाजपा मंडल प्रधान ने बताया कि मंडल रामकोट में कुल 30 बूथों पर अप्रैल महीने के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम को सुना है। मकवाल में हुए मन की बात कार्यक्रम की समाप्ति के बाद स्थानीय लोगों ने जिला विकास परिषद सदस्य को इलाके में बढ़ती पानी की समस्या से अवगत करवाया और समाधान की मांग रखी। इसके साथ नाबार्ड के अंतर्गत बन रही चौगान से उदराल वाया चिंतपूर्णी सड़क के कार्य को जल्द शुरू करवाने की भी स्थानीय लोगों ने मांग रखी।