{"_id":"67e45f5707b54d37b90e0191","slug":"mandli-and-kishanpur-teams-won-the-matches-kathua-news-c-201-1-knt1008-118622-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मांडली और किशनपुर की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मांडली और किशनपुर की टीमों ने जीते मैच
Thu, 27 Mar 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। जिला पुलिस की ओर से भड्डू गांव में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच मांडली की टीम ने जीता तो दूसरे मैच में किशनपुर की टीम ने जीत हासिल करके प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाई।
पहला मैच सुकराला और मांडली की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सुकराला की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में सुकराला की टीम ने 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मांडली की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 9 विकेट गंवाकर अंतिम ओवर में पूरा कर लिया और एक विकेट से मैच जीत लिया। सुकराला के गेंदबाज ऋषभ ने तीन विकेट लिए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। दूसरा मैच किशनपुर और परनाला के बीच खेला गया, जिसमें किशनपुर की टीम 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी परनाला की टीम 72 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। किशनपुर की टीम ने 100 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।