फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Mahindera Load Carrier Hit the Shop in Kathua

Kathua News: तस्करी कर ले जा रहे पशुओं से लदा वाहन दुकान में जा घुसा

विज्ञापन
Mahindera Load Carrier Hit the Shop in Kathua
- पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से वाहन को निकाला, पांच मवेशी मुक्त करवाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ठंड बढ़ने के साथ रात को वीरान रहने वाली सड़कों ने पशु तस्करों के हौसले बढ़ा दिए हैं। वहीं राजमार्ग और कभी वीरान रास्तों का उपयोग करने वाले मवेशी तस्कर अब व्यस्त रहने वाले शहर से निकलने से भी गुरेज नहीं कर रहे।
इसका पता तब चला जबकि मवेशी से भरा एक लोड कैरियर शहर के मुखर्जी चौक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शनिवार की सुबह मामले का तब पता चला जब लोगों ने सड़क के नीचे चली गई महिंद्रा लोड कैरियर जेके21एच-1091 को देखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले उन्हें लगा कि शायद वाहन का चालक खुद उसे वहां खड़ा कर गया है। लेकिन जब लोगों की नजर उसमें लदे मवेशियों पर पड़ी तो पहले उन्होंने अपने स्तर पर उसकी पड़ताल की।
विज्ञापन

पता चला कि मवेशियों की तस्करी के काम को अंजाम दे रहा लोड कैरियर का चालक मुखर्जी चौक जैसे व्यस्त रहने वाले स्थान से जल्द निकलने की फिराक में वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क के साथ बनी सीढि़यों से उसका वाहन नीचे उतर कर वहां बनी दुकान से जा टकराया। दुघर्टना ग्रस्त वाहन वहां निकल पाना संभव नहीं था। जिसके कारण चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय लोगों को इसका पता चलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को निकालकर अपने कब्जे में लिया। जबकि उसमें तस्करी कर ले जाए जा रहे पांच मवेशियों को मुक्त करवा लिया।

इस मौके पर रमेश भारती ने जिले में बढ़ती मवेशियों की तस्करी पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस तरह से आज शहर में मवेशियों से भरी लोड कैरियर मिली है। उससे लगता है कि बहुसंख्यक आबादी की भावनाएं आहत करने वाले लोग शहर से गुजरने वाली सड़क का भी ऐसे घृणित काम के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। आज की घटना भी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण संज्ञान में आई है, अन्यथा लोगों को इसका पता भी नहीं चलना था। ये सीधे तौर नाकों पर पुलिस की सतर्कता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed