फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Maharaja Hari Singh Dogra was a pioneer of the society: Chaudhary Lal Singh

महाराजा हरि सिंह डोगरा समाज के पथ प्रदर्शक: चौधरी लाल सिंह

विज्ञापन
Maharaja Hari Singh Dogra was a pioneer of the society: Chaudhary Lal Singh
जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की 130 वीं जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर में युवा राजपूत सभा के दिव्य आकाश प्रताप सिंह की अगुवाई में विशाल रैली का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लेकर महाराजा के प्रति सम्मान का प्रदर्शन किया। वहीं कई अन्य संगठनों ने भी कार्यक्रम का आयोजन कर महाराजा हरि सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


शहर के रामलीला मैदान से बैंड-बाजे के साथ निकाली गई रैली में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने मुखर्जी, शहीदी चौक स्थित, भगवान परशुराम जी से होते कालीबड़ी में इसका समापन किया। इस दौरान डोगरा पगड़ी व लिबास में सजे उत्साहित युवाओं ने भारत माता की जयघोष व महाराजा हरि सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दूसरे चरण में कालीबड़ी स्थित निजी होटल परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने महाराजा के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ विशाल केक काटकर सभी को महाराजा की जयंती की बधाई देते हुए उन्हें डोगरा समाज का पथप्रदर्शक बताया। अपने संबोधन में उन्होंने सरकार से जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पड़ोसी राज्य पंजाब से आए मशहूर गायक सन्नी सलारिया के गीतों ने कार्यक्रम में रंग भरा। जिसके चलते वहां मौजूद लोग झूमते दिखाई दिए।
कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक डोगरा भोज का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए सभी लोगों ने चौधरी लाल सिंह के साथ भोजन ग्रहण किया।

वहीं, इस क्रम में महाराजा गुलाब सिंह राजपूत सभा, कठुआ की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बब्लू सिंह जसरोटिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराजा हरी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जिसमें दर्जनों लोग शामिल रहे।

इस मौके पर जसरोटिया ने कहा कि महाराजा हरी सिंह सदैव मानवता के पक्षधर रहे। उन्होंने कभी भी जाति-पाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, पादरी सभी को समान दर्जा और सम्मान दिया। उनका यह सिद्धांत आज भी समाज को एकता, भाईचारा और सच्ची देशभक्ति का संदेश देता है। इसी तरह से नगरी से लखनपुर तक युवाओं द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बाइक सवारों ने भाग लेकर महाराजा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed