फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Maharaja Gulab Singh Memorial will give the message of integrity and unity of the country with Duggar culture

डुग्गर संस्कृति के साथ देश की अखंडता और एकता का संदेश देगा महाराजा गुलाब सिंह स्मारक

विज्ञापन
Maharaja Gulab Singh Memorial will give the message of integrity and unity of the country with Duggar culture
लखनपुर में महाराजा गुलाब सिंह के स्मारक की आधारशिला रखते जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन ? - फोटो : KATHUA
कठुआ। प्रदेश का प्रवेशद्वार लखनपुर अब जल्द ही डुग्गर संस्कृति के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के देश का अभिन्न अंग होने का संदेश देता नजर आएगा। लखनपुर में पुराने टोल प्लाजा के नजदीक खूबसूरत तरीके से जम्मू कश्मीर की छटा बिखेरती दीवारें सजेंगी। वहीं तिरंगे के रोशनी से दीवारें देश की एकता और अखंडता का संदेश देंगी। यह सभी होगा महाराजा गुलाब सिंह के स्मारक के आसपास। सोमवार को अर्बन लोकल बाडीज विभाग की ओर से मेगा परियोजना के अंतगर्त महाराजा गुलाब सिंह की बीस फुट ऊंची प्रतिमा की स्थापना का काम शुरू करवा दिया गया। जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह और लखनपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने विधिवत पूजन कर प्रतिमा की आधारशिला के साथ-साथ सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 75 लाख की लागत से किए जाने वाले कार्यों का शुभारंभ करवाया। इस मौके पर जश्न मनाने के साथ पटाखे भी फोड़े गए।
विज्ञापन

प्रतिमा को प्रसिद्ध मूर्तिकार और डोगरा रत्न से सम्मानित रविंद्र जम्वाल ने तैयार किया है जबकि 1.25 करोड की लागत से आर्किटेक्ट इंजीनियर मधुर गुप्ता प्रतिमा के आसपास लाल मार्बल, 150 फीट ऊंचा तिरंगा, सेल्फी प्वाइंट, रंग बिरंगी लाइटें आदि के साथ इस स्मारक को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन

लखनपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र शर्मा ने कहा कि महाराजा गुलाब सिंह ने 75 लाख से जम्मू कश्मीर राज्य को खरीदा था। यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि 75 लाख की लागत से उनकी मूर्ती तैयार हुई है और 75 लाख की लागत से प्रतिमा का आधार तैयार किया जा रहा है। प्रसिद्ध मूर्तिकार और डोगरा रत्न से सम्मानित रविंद्र जम्वाल ने कहा कि उनके लिए इस प्रतिमा को तैयार करना किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed