{"_id":"68d1b8a7fba1947525054ce6","slug":"lower-zone-dominates-u-19-inter-zone-games-kathua-news-c-201-1-knt1006-124396-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अंडर-19 अंतर-जोन खेलों में लोअर जोन का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अंडर-19 अंतर-जोन खेलों में लोअर जोन का दबदबा
विज्ञापन
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित चेस प्रतियोगिता संवाद
अंतर-जोन अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया। युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज तथा क्रिकेट के खेल मुकाबलों का आयोजन किया गया। इसमें लोअर जोन ने अपना दबदबा बनाए रखा।
अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। बालिका वर्ग के खो-खो फाइनल में अपर जोन और लोअर जोन आमने-सामने हुए, जहां कड़े संघर्ष के बाद लोअर जोन ने 2 अंकों से जीत दर्ज की। वहीं बालक वर्ग के खो-खो फाइनल में भी लोअर जोन ने अपर जोन को 2 अंकों से पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबलों में मिश्रित परिणाम देखने को मिले। बालिका वर्ग के फाइनल में अपर जोन ने लोअर जोन को 2-1 सेट से हराया और खिताब अपने नाम किया। दूसरी ओर बालक वर्ग के वॉलीबॉल फाइनल में लोअर जोन ने अपर जोन को सीधे 2-0 सेट से परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
शतरंज स्पर्धा में बालक और बालिका दोनों वर्गों में लोअर जोन ने बाजी मारी और विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। तो क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में अपर जोन और लोअर जोन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें लोअर जोन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अपर जोन की टीम मात्र 63 रनों पर आउट हो गई। इस छोटे से लक्ष्य को हासिल करने लिए उतरी लोअर जोन की टीम ने 9 ओवरों में 64 रन बनाकर जीत आने नाम कर लिया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील सिंह सम्बयाल के मार्गदर्शन में वीरवार से शुरू इस आयोजन को गतिविधि प्रभारी धरमिंदर सिंह शैली एवं परवीन सिंह लखनपुरिया ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसमें जेडईपीओ कठुआ, प्रभारी जेडईपीओ हीरानगर के अलावा फील्ड स्टाफ की भूमिका अहम रही।