{"_id":"6106f2c38ebc3e8462496ec6","slug":"light-problem-kathua-news-jmu2406939193","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटों में मात्र चार घंटे मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटों में मात्र चार घंटे मिल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। अघोषित बिजली कटौती ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। 24 घंटों में मात्र चार घंटे बिजली मिलने से लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि हर महीने मोटे बिल भरने के बावजूद नाममात्र के लिए बिजली मिल रही है।
बिना बारिश और तूफान के शनिवार शाम चार बजे चड़वाल, छपाकि, वीरू चक, लदवाल, आदि इलाकों में बिजली बंद हुई। रात भर बिजली बंद रही, और सुबह करीब सात बजे बिजली आई। कुछ समय बाद फिर से बंद हो गई। देर शाम तक इन इलाकों में बिजली आपूर्ति सही ढंग से सुचारू नहीं हो पाई थी। स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने कहा कि विद्युत विभाग हर महीने समय पर बिल तो भेज देता है लेकिन बिजली 24 घंटों में सिर्फ चार घंटे ही मिल रही है। अघोषित बिजली कटौती की समस्या आज नहीं, बल्कि पिछले कई महीनों से झेल रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को कई बार बताने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
रमन कुमार ने कहा कि रात भर बिजली बंद रहने से मजबूर होकर छत पर टहल कर रात गुजारनी पड़ी। विभाग के अधिकारियों से इसकी वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि कोई फॉल्ट हुआ है। शनिवार शाम से फॉल्ट हुई लाइन को रविवार शाम तक विभाग सही ढंग से दुरुस्त नहीं कर पाया। ऐसा लग रहा है जैसे कम वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती का ही बिल भरा जा रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लाइन फॉल्ट होने के कारण इस तरह की समस्या आई है। मरम्मत के बाद सभी इलाकों में आपूर्ति बहाल हो गई है।