{"_id":"6106f2d28ebc3e8456513fb2","slug":"light-problem-kathua-news-jmu240693762","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 केवीए के नए ट्रासंफार्मर का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के वार्ड 16 में 250केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घटन करते भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन, संवाद।
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। बिजली की समस्या के जूझ रहे वार्ड 16 और 19 की समस्या का समाधान हो गया है। रविवार को बिजली विभाग ने वार्ड में लगे 250 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन और वार्ड 19 के पार्षद राहुल देव शर्मा के साथ किया।
विज्ञापन
इस मौके पर राहुल देव ने बताया कि काफी समय से वार्ड 19 और साथ लगते वार्ड 16 में लोग बिजली की अघोषित कटौती से परेशान थे। ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण अगर बिजली होती भी तो वोल्टेज इतने कम होते थे कि लोगों के घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं करते थे। क्षेत्र में व्याप्त इस समस्या को लेकर उन्हें हाईवे पर उतरकर प्रदर्शन भी करना पड़ा था। इसके बाद विभाग ने आनन-फानन ट्रांसफार्मर का काम मात्र तीन दिनों में कर इसे चालू कर दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं, गोपाल महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अगर लोगों को कहीं किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है, तो उसका मुख्य कारण संबंधित विभागों की लापरवाही है। इन स्थान पर भी बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए ट्रांसफार्मर पहले से ही मंजूर था, लेकिन विभाग ने समय से लोगों की इस मांग पर कार्रवाई नहीं की। इस कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।