फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   light fault

Kathua News: जानूनु, जनोता व ललोटु में एक हफ्ते से बिजली आपूर्ति बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
light fault
-बिजली विभाग से खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटी बिलावर ग्रामीण पंचायत के वार्ड पांच के मोहल्ला जानूनु, जनोता और ललोटु में एक सप्ताह से बिजली सप्लाई प्रभावित है। इससे तीनों मोहल्लों के 50 घरों की करीब 200 आबादी परेशान है।

पूर्व सरपंच मितू देवी, बंशीलाल, मोहम्मद शरीफ और सुलेमान अली ने बताया कि कई बार समस्या के बारे में संबंधित विभाग को अवगत करवाया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। बिजली सप्लाई प्रभावित रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।एक सप्ताह से स्थानीय लोगों को पंचायत के अलग-अलग वार्डों में जाकर मोबाइल चार्ज करने पड़ रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की कि जल्द बिजली सप्लाई बहाल करवाई जाए। खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
विज्ञापन

उधर, बिजली विभाग बिलावर के एईई प्रवेज भट्ट ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। जल्द वार्ड पांच में बिजली सप्लाई बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed