फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   light cuts

Kathua News: दिनभर अघोषित बिजली कट ने छुड़ाए पसीने

Sun, 30 Apr 2023 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 30 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
light cuts
बिलावर। शनिवार को बिलावर उपमंडल मुख्यालय और आसपास से सटे कई गांव में अघोषित बिजली कट ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। ज्ञान चंद शर्मा, ओम प्रकाश, देशराज और तरुण खजूरिया ने बताया कि शनिवार सुबह 6:30 बजे से गुल हुई बिजली ढाई घंटे बाद सुबह 9 बजे बहाल हुई। इसके बाद 10 बजे गुल हुई बत्ती दोपहर 12 बजे आई। एक घंटा बिजली मिलने के बाद बाद दोपहर 1 दोबारा बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई और शाम 3 बजे बहाल हुई। इतना ही नहीं इसके आधे घंटे बाद 3:30 बजे गुल हुई बिजली शाम 5 बजे तक भी बहाल नहीं हो पाई थी। लोगों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि हर महीने बिजली के बिलों का बराबर भुगतान करने के बावजूद लोगों को बिजली सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गर्मियां शुरू होते ही अघोषित बिजली कटौती का दौर जारी हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बिजली पर निर्भर कारोबारियों को उठानी पड़ रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि विभाग ने अगर जल्द बिजली विभाग ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली विभाग बिलावर के एईई परवेज भट्ट से जानकारी हासिल करने के लिए अधिकारी के फोन पर संपर्क किया, लेकिन अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed