फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Life Care Lucknow hoisted the flag of victory

लाइफ केयर लखनऊ ने लहराया जीत का परचम

विज्ञापन
Life Care Lucknow hoisted the flag of victory
शहर के स्पोर्टस स्टेडियम में पुलिस मॉर्टियर्स टी-20 किक्रेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में भाग ले - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुए पुलिस मार्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गत वर्ष की विजेता रही लाल बहादुर शास्त्री दिल्ली क्रिकेट क्लब और लाइफ केयर क्रिकेट क्लब लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें लाइफ केयर लखनऊ ने एलबी शास्त्री दिल्ली क्रिकेट क्लब को हराकर जीत के साथ प्रतियोगिता में अपना सफर शुरू कर दिया।
विज्ञापन

10वीं पुलिस शहीद मेमोरियल नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2021 के उद्घाटन मैच पहले दिन के सुबह के सत्र में टास जीत कर एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन बल्लेबाजों की असफलता के कारण निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 122 रन बना सकी। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाइफ केयर लखनऊ क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने बिना किसी दबाव के खेलते हुए एकांश डोभाल के 6 छक्कों की मदद से 69 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत बड़ी आसानी से जीत लिया। मैच के दौरान एकांश की बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित करते हुए सम्मानित किया गया। मैच का उद्घाटन डीजीपी दिलबाग सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान डीजीपी और शहीदों के परिजनों ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मैच का आनंद लेने पहुंचे क्रिकेट प्रेमी अधिराज सिंह ने निराश जताते हुए कहा कि किक्रेट में एक टीम की हार तो तय है लेकिन इतनी बड़ी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में जहां देश की बड़ी टीमें मैदान में उतरी थी तो वह एक बेहतरीन मैच देखने की उम्मीद लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम आए थे। लेकिन यहां लाल बहादुर शास्त्री दिल्ली के खिलाड़ियों के प्रदर्शन नेे उन्हें ही नही मैदान में उपस्थित हर दर्शक निराश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed