फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Life at risk, traffic department unknown

जोखिम में जान, यातायात विभाग अनजान

विज्ञापन
Life at risk, traffic department unknown
लोगेट मोड़ से गुजरती ओवरलोड मिनी बस। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। नवरात्र के दौरान मिनीबस और लोड कैरियर चालक निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को बैठाकर मंदिरों तक पहुंचा रहे हैं। कई बस चालक लोगों को बस की छतों पर बैठाकर गंतव्य तक पहुंचा रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। वहीं, यातायात विभाग मौन साधे हुए है। कालीबड़ी चौक से लेकर कुमरी कठेरा रूट सहित राजबाग रूट पर भी ओवरलोड वाहनों को देखा जा सकता है। यातायात विभाग तमाशबीन बना हुआ है।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र पर जिला के देवी मंदिरों में पहुंचने के लिए उत्साहित श्रद्धालुओं के जीवन के साथ खिलवाड़ लगातार जारी है। मंदिर मार्गों पर चलने वाले यात्री वाहन इस अवसर पर अधिक रुपये कमाने के चक्कर में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक सवारी बस में बैठाकर दौड़ रहे हैं। स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लिंग मार्गों पर चलने वाले इन वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है।
विज्ञापन

कठुआ से माता बाला सुंदरी के भवन की ओर चलने वाली मिनी बसों में हालात ऐसे होते हैं कि जितने यात्री मिनी बसों के अंदर होते हैं, उससे कहीं अधिक छत और मिनी बस के पीछे उसके बंपर और सीढ़ियों में लटके होते हैं। कठुआ से चलने वाली इन मिनी बसों में कालीबड़ी तक तो कुछ हद तक गनीमत होती है, लेकिन इसके आगे का सफर मिनी बसों के चालकों की मनमर्जी से ही चल रहा है। वहीं ऐसे मौके का फायदा उठाते हुए इन लिंक मार्गों पर लोड कैरियर द्वारा भी सवारियों को ढोने की नई परंपरा शुरू हो गई है। जिसमें न तो सवारियों के बैठने का कोई प्रबंध होता है और न ही सुरक्षा की कोई गारंटी। हैरानी की बात यह है कि लगातार लोगों के जीवन से हो रहे खिलवाड़ को रोकने के लिए कोई प्रबंध नही किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह से देर रात तक ओवर लोड वाहन सड़कों पर दौड़ते रहते हैं। इस बारे में कठुआ के राजीव गुप्ता का कहना है कि हर साल नवरात्र के दिनों में मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है, जिससे प्रशासन भी अवगत है। नवरात्र से पहले होने वाली प्रशासन की बैठक के दौरान इस विषय पर चर्चा भी होती है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नही होती है। जिसके कारण लोगों की जिंदगी से खेलने वालों के हौसले बुलंद हैं और वह लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी हुई है। शुक्रवार से इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। अगर ओवरलोड वाहन मिलते हैं, तो यातायात नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - डीटीआई घनश्याम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed