{"_id":"68f7e3e425fd1012c50e23bf","slug":"let-us-unite-against-those-who-create-obstacles-in-the-progress-of-the-country-kathua-news-c-201-1-knt1006-125351-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: देश की उन्नति में रोड़ा बनने वालों के खिलाफ हों एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: देश की उन्नति में रोड़ा बनने वालों के खिलाफ हों एकजुट
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर एक्स-सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन की मंगलवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों ने भारत की उन्नति की राह में रोड़ा बनने वालों के खिलाफ देशवासियों से एकजुट होेने की अपील की। इस दौरान मौजूद लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में पूर्व सैनिकों ने लक्ष्मी पूजन किया और पूरे देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि विश्व में आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहे भारत के विकास में कुछ ताकतें रोड़ा अटकाने का प्रयास कर रही है, इससे निपटने के लिए भारत के हर नागरिक को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने युवा वर्ग को अपने अंदर पनप रही सभी बुराइयों का त्याग कर राष्ट्र के लिए समर्पित होने की अपील की।
वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष हवलदार मनोहर सिंह ने देश के हर नागरिक से स्वदेशी अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे हमारे देश के सामने विश्व की कुछ ताकतें माैजूदा समय में रोड़ा लगाने के प्रयास कर रही हैं। इसे हम स्वदेशी अपनाकर रोक सकते है। इस मौके पर एसोसिएशन के बलबीर सिंह जसरोटिया, रतन वर्मा सहित कई अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।