{"_id":"5ffc6f7d8ebc3e30b91cb41e","slug":"leoperd-kathua-news-jmu226711582","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला डब्बर में तेंदुए ने भेड़ को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला डब्बर में तेंदुए ने भेड़ को मार डाला
विज्ञापन

बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड एक स्थित काला डब्बर में तेंदुए ने एक भेड़ को मार डाला। यह घटना सोमवार सुबह 5:00 बजे हुई। मामले में पंच ने भेड़ पालक को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उसे राहत मिल सके।
स्थानीय निवासी शोरीलाल ने बताया कि एक तेंदुआ जहां भेड़ें रखी थीं, वहां पहुंच गया और एक भेड़ को उठा ले गया। जब पता चला तो लोगों ने तेंदुए का पीछा किया। करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर उन्होंने तेंदुए के जबड़े से भेड़ को खींचा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वार्ड के पंच जोगिंदर सिंह ने कहा कि इलाके में कई तेंदुए घूम रहे हैं। इससे लोग दहशत में हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड के आगे पीछे घना जंगल है, जिसमें तेंदुए मौजूद हैं। एक सप्ताह पूर्व भी नगर कमेटी के वार्ड दो में तेंदुए ने एक पशु को शिकार बनाया था। उन्होंने कहा कि कई बार वाइल्ड लाइफ विभाग को जानकारी दी है। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा हे। तेंदुए की दहशत के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसलिए जल्द से जल्द बिलावर से सटे ऊपरी इलाके के जंगल में पिंजरा लगाया जाए, जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके।