फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Leopard and bear fear

भालू और तेंदुए ने रामकोट में बनाया डर का माहौल

विज्ञापन
Leopard and bear fear
रामकोट। कस्बे की काह पंचायत के लोगों ने जंगलों में घूम रहे भालू और तेंदुए को पकड़ने की मांग वन विभाग से की। सरपंच दिनेश खजूरिया ने बताया कि दूरदराज के जंगलों में आग लगने से सभी तेंदुए रामकोट के आस-पास के गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके चलते आने वाले समय में किसी को भी अपनी जान गंवानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बीती रात वरिष्ठ सर्जन अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक उन्हें एक भालू एक छोटे बच्चे के साथ बीच सड़क में बैठे मिला। इसके बाद उन्हें अपने घर जाने के लिए करीब आधा घंटा रास्ते में ही इंतजार करना पड़ा। कई लोगों ने भालू और उसके बच्चे को देखा। इसके बाद लोगों में डर का माहौल सा बन गया है।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि छह महीने पहले एक 20 वर्षीय युवक को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद वन विभाग ने एक तेंदुए को पकड़ा भी। कई बार वन विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवाया है, जिसके बाद अधिकारियों ने सोमवार को जंगलों में सर्च अभियान शुरू किया। वन विभाग में गार्ड रतन चंद ने जानकारी दी कि सर्च अभियान जारी रहेगा। जल्द ही जंगलों में घूम रहे जंगली जानवरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed