फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Laxman cuts off Surpanakha's nose, audience rejoices

Kathua News: लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक, दर्शक हुए आनंदित

विज्ञापन
Laxman cuts off Surpanakha's nose, audience rejoices
कठुआ के पटेलनगर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
शहर के पटेल नगर में जारी रामलीला मंचन में शनिवार की रात पंचवटी में लक्ष्मण द्वारा सूर्पनखा की नाक काटने का मंचन किया गया। इसे देखकर वहां श्रद्धालुओं ने जयघोष किया। इस दृश्य में सूर्पनखा का किरदार निभा रहे पंकज महाजन अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उधर शहर के रामलीला मैदान में दशरथ कौशल्या संवाद का दृश्य पेश किया गया। जिसमें राजा दशरथ को उनके हाथों श्रवण कुमार की हत्या होने की याद आना और इससे उनका अचेत होने का दृश्य दर्शकों को खूब भाया। इसके बाद भरत-कैकेई संवाद का मंचन हुआ।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक इंद्रपाल गुप्ता ने राजा दशरथ का किया अभिनय
सेवानिवृत्त शिक्षक इंद्रपाल गुप्ता के रामलीला में अभिनय के प्रति लगाव की सराहना करते हुए सूत्रधार अमित शर्मा ने बताया कि हाल के दिनों में उनकी बाईपास सर्जरी हुई है। लेकिन रामलीला मंचन को सफल बनाने के प्रति उनके लगन न केवल उन्हें अपने पात्र को पूरा करने की शक्ति दी। बल्कि उन्होंने इस दृश्य में जो जान फूंकी है, वह केवल वहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed