फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Last year's also broken record, bumper purchase of paddy in the district

पिछले साल का भी टूटा रिकार्ड, धान की जिले में बंपर खरीद

विज्ञापन
Last year's also broken record, bumper purchase of paddy in the district
कठुआ। जिले में धान खरीद में इस साल नया रिकार्ड बनने जा रहा है। जिले में धान की बंपर सरकारी खरीद दर्ज की गई है। बीते साल दर्ज दो लाख 42 हजार क्विंटल की सरकारी धान खरीद केंद्रों में खरीद का रिकार्ड वीरवार को टूट गया। वीरवार तक धान खरीद केंद्रों में खरीद का आंकड़ा दो लाख 44 हजार के करीब पहुंच गया है। सरकारी आदेशों के अनुसार जिले में धान खरीद केंद्रों के लिए शुक्रवार को खरीद का आखिरी दिन होगा। ऐसे में यह आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद है। यही नहीं बीते साल जहां कुल 37 सौ किसानों ने अपनी उपज को सरकारी धान खरीद केंद्रों में बेचा था वहीं इस साल 47 सौ 27 किसानों ने अपना धान इन सरकार खरीद केंद्रों में बेचा है। प्रदेश प्रशासन की ओर से इस साल जिले में दस सरकारी धान खरीद केंद्र खोले गए थे। 30 नवंबर तक ही इन खरीद केंद्रों को सक्रिय रखा गया था। हालांकि खराब मौसम और अधिक किसानों की फसल बिक्री न होने के चलते खरीद केंद्रों की अवधि को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था। धान की खरीद बढ़ने से अधिकारियों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बार धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 और 1940 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन

................
बंटाई पर खेती करने वाले हुए प्रभावित
कृषि क्षेत्र में जम्मू कश्मीर के अब तक सबसे अग्रणी रहे कठुआ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आजीविका चलाने का मुख्य साधन खेती ही है। इनमें ऐसे भी लोग हैं जो किसानों से जमीन बंटाई पर लेकर खेती करते हैं। इसके जरिए उनका परिवार चलता है। नई व्यवस्था में ऐसे किसानों का अनाज सरकारी खरीद केंद्रों पर नहीं खरीदा जा सका है। उन्हें निजी तौर पर ही अपनी उपज को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन

--------
केंद्र - किसान - खरीद (क्विंटल में)
नगरी - 438- 23579
भजवाल- 1094 - 69248
कीड़ियां - 249 - 12322
पल्ली - 475 - 19923
मढ़ीन - 453- 19803
पडियारी - 429 - 22046
छन्न अरोड़ियां - 452- 22365
कुंदे चक- 600 - 31270
मुकंदपुर - 319 - 18888
डुगाड़ा - 218 - 4395
..............
जिले में इस साल धान की सरकारी खरीद में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। इस साल वीरवार तक ही दो लाख 43 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। खराब मौसम और अन्य कई चुनौतियों के बाद भी यह संभव होना किसानों की रुचि और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार उपाध्याय
मुख्य कृषि अधिकारी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed