फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Land Select For Veterinary Hospital

Kathua News: जखबड़ में पशु चिकित्सालय को लेकर जमीन का चयन, डीपीआर हो रही तैयार

विज्ञापन
Land Select For Veterinary Hospital
- एक करोड़ की लागत से डॉक्टर आवासीय सुविधा सहित तैयार होगा पशु चिकित्सालय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लंबे समय से भूमि का चयन न होने से जखबड़ गांव में रुके पड़े पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। पशु चिकित्सा विभाग की ओर से भाग्य चक सड़क पर भूमि का चयन कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
सूत्रों की मानें तो एक करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय में नियुक्त डॉक्टर के रहने के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा नई इमारत में एक डिस्पेंसरी सहित ऑपरेशन थियेटर और पशु चिकित्सा से संबंधित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के मुताबिक निचली इमारत में पशु चिकित्सालय बनेगा, जबकि ऊपरी इमारत में पशु चिकित्सा से जुड़े स्टाफ के लिए आवासीय सुविधा होगी। जखबड़ गांव में पशु चिकित्सा बनाने का निर्णय सरकार की ओर पांच साल पहले लिया गया था। जिसके लिए सरकार ने 45 लाख की राशि भी उपलब्ध करवाई थी। लेकिन भूमि चयनित न होने के चलते दो बार निर्धारित फंड लैप्स हो चुके हैं।
विज्ञापन


दर्जनों गांवों के पशुपालकों को मिलेगी सुविधा

जखबड़ में हाईटेक पशु चिकित्सालय बनने से एक दर्जन से ज्यादा गांवों पटियारी, विगवां, जखबड़, मुठ्ठी, भागे चक, निहालपुर, चन्नग्रां आदि के पशुपालकों को पशुओं के उपचार की सुविधा मिल पाएगी। अभी पशुपालकों को पशुओं के इलाज के लिए या तो कठुआ शहर में या फिर नगरी स्थित बने अस्पताल में जाना पड़ता है। हालांकि जखबड़ और पटियारी गांव में चिकित्सा डिस्पेंसरी हैं लेकिन यह दोनों किराये की दुकानों में बिना डाॅक्टरों के चल रही हैं। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी उनके इलाके में पशु चिकित्सालय बनाया जाए। -------
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से भूमि उपलब्ध न होने से जखबड़ में बनने वाले पशु चिकित्सालय का निर्माण नहीं हो पाया था। अब भूमि का चयन हो गया है। एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर डीपीआर पशु चिकित्सा विभाग को मिल जाएगी। जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर जल्द निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
-डॉ. जुगल किशोर, जिला मुख्य पशुपालन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed