फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Lakshman fainted from Meghnath's power arrow

मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण

विज्ञापन
Lakshman fainted from Meghnath's power arrow
कठुआ में रामलीला मंचन के दौरान रावण के दरबार से लौटे अंगद श्री राम को जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : KATHUA
बसोहली। बसोहली रामलीला मंचन में हनुमान के लंका जलाने के बाद सीता माता के पास अशोक वाटिका में पहुंचना, समुद्र पर सेतु बनाकर उसे पार करना, राम और रावण की राक्षस सेना के मध्य युद्ध, मेघनाथ का शक्ति बाण का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित करना, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना आदि दृश्यों का मंचन किया गया। रामलीला की शुरुआत लंका जलाने के बाद हनुमान के सीता माता के पास अशोक वाटिका पहुंचने से होती है। यहां सीता माता उन्हें चूड़ामणि निशानी के रूप में देती है। हनुमान यह निशानी राम को सौंप देते हैं और सीता माता की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन

नल और नील के सहयोग से समुद्र पर सेतु बनाया जाता है। इसके बाद पूरी वानर सेना समुद्र पार कर लंका पहुंच जाती है। राम युद्ध से पूर्व अंगद को शांति दूत बनाकर रावण के दरबार में भेजते हैं, मगर रावण नहीं मानता है । रावण का भाई विभीषण भी रावण को समझाने का बहुत प्रयास करता है लेकिन रावण नाराज होकर विभीषण को लंका से बाहर निकाल देता है। जिसके बाद विभीषण राम की शरण में चले जाते हैं।
विज्ञापन

मेघनाथ लक्ष्मण से युद्ध करते हैं। युद्ध के दौरान मेघनाथ शक्ति बाण का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। विभीषण राम को बताते हैं कि लक्ष्मण का उपचार लंका में स्थित सुषेन वैद्य ही कर सकते हैं। हनुमान सुषेन वैद्य को लाते हैं। सुषेन वैद्य राम को संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। हनुमान आकाश मार्ग से संजीवनी बूटी का पहाड़ उठाकर लाते हैं। 100 मीटर किले से रामलीला मैदान के बीच ऊंचाई पर एक रस्सी को बांधा जाता है जिस पर हनुमान आकाश मार्ग से संजीवनी बूटी का पहाड़ लेकर आते हैं। औषधि बनाकर लक्ष्मण को दी जाती है, जिससे लक्ष्मण को होश आ जाता है। लक्ष्मण फिर से मेघनाथ को ललकारते हैं और उसका वध कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed