{"_id":"d3e13f23bad0d3285266698418c8dbe5","slug":"lakshaman-cut-surpnakha-s-nose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Thu, 02 Oct 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनाटक सभा की ओर से रामलीला मैदान में मंगलवार को सूर्पनखा की नाक काटने और खर-दूषण के वध का मंचन हुआ। नाक काटे जाने के बाद सूर्पनखा रावण दरबार में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाती है। यह सुनकर रावण आगबबूला हो जाता है और सीता हरण की योजना बनाता है।
विज्ञापन
पहले दृश्य में पंचवटी में बैठे भगवान राम, लक्ष्मण और सीता को देखकर राम पर मोहित होकर सूर्पनखा उनसे शादी का प्रस्ताव रखती है। सच्चाई से वाकिफ राम प्रस्ताव को ठुकराकर लक्ष्मण के सामने प्रस्ताव रखने की बात कहते हैं। लक्ष्मण को शादी करने के लिए कहने पर लक्ष्मण भाई की आज्ञा के बिना शादी न करने की बात कहते हैं। एक बार फिर सूर्पनखा राम के पास जाती है, तो वही जबाव मिलता है।
विज्ञापन
इस पर गुस्साई सूर्पनखा सीता को बुरा भला कहती है और लक्ष्मण के पास जाकर राम को काले रंग का कहकर लक्ष्मण को रिझाने का प्रयास करती है। भाई के लिए अपशब्द सुनने पर लक्ष्मण कटार निकालकर सूर्पनखा के नाक-कान काट देते हैं। इस दृश्य पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से श्रीराम का जयघोष किया। लज्जित होकर भाई खर-दूषण के पास जाकर सूर्पनखा दोनों भाइयों को मारने का आदेश देती है।
विज्ञापन
बहन की बेइज्जती से गुस्साए खर-दूषण पंचवटी में जाकर उत्पात मचाते हैं और राम को युद्ध के लिए ललकारते हैं। दोनों ओर से बाणों की वर्षा होती है। राम दोनों को बाण से मार देते हैं। इसके बाद भाइयों की मृत्यु का समाचार लेकर सूर्पनखा रावण के दरबार में जाती है।
रावण को आपबीती सुनाने पर वह गुस्से से आग बबूला हो जाता है। इसके बाद वह सीता हरण की योजना बनाता है। महानपुर में भी सूर्पनखा-लक्ष्मण संवाद और खर-दूषण वध का मंचन हुआ। वहां भी रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।