फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Lakhanpur also became hi-tech, got smart passenger shed

Kathua News: लखनपुर भी हुआ हाईटेक, मिले स्मार्ट पैसेंजर शेड

Thu, 13 Mar 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 13 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lakhanpur also became hi-tech, got smart passenger shed
लखनपुर में तैयार हुआ स्मार्ट पैसेंजर शेड। संवाद - फोटो : lakhanpur
मोबाइल चार्जिंग से लेकर मौसम और समय की भी जानकारी
विज्ञापन

कठुआ। कठुआ शहर के बाद लखनपुर भी हाईटेक हो गया है। जिला प्रशासन ने यहां दो नए स्मार्ट पैसेंजर शेड तैयार करवाए हैं। खास बात यह है कि धूप और बारिश से यात्रियों को बचाने के अलावा यह अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैस हैं। जिले में लखनपुर ऐसा दूसरा कस्बा है, जहां जिला प्रशासन ने स्मार्ट पैसेंजर शेड तैयार करवाए हैं। एलईडी लाइटों से खूबसूरत दिखने के लिए अलावा यहां बैठने के लिए बैंच, फोन के लिए चार्जिंग स्टेशन और डिस्पले पर जिले के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ तापमान, समय और लोकेशन की भी जानकारी मिलती रहेगी।

इससे पहले जिला प्रशासन ने कठुआ में इस तरह के पैसेंजर शेड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की थी। यह मुखर्जी चौक, डीसी कार्यालय के पास, कालीबड़ी चौक के अलावा डिग्री कॉलेज, शहीदी चौक में तैयार किए गए हैं। डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने बताया कि प्रशासन इस तरह के 20 स्मार्ट पैसेंजर शेड तैयार करवा रहा है। तेजी से विकसित हो रहे कठुआ शहर के लोगों के लिए यह सुविधाजनक होंगे। संवाद
विज्ञापन

डीसी के निर्देश पर लखनपुर में मिनी बस स्टैंड पर और मुख्य बाजार में स्मार्ट पैसेंजर शेड तैयार किए गए हैं। यह यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं।
पृथ्वी राज सांगड़ा, कार्यकारी अधिकारी नगर कमेटी लखनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed