फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ladhwal residents who have been craving water for four months

चार महीने से पानी को तरस रहे लढ़वालवासी

विज्ञापन
Ladhwal residents who have been craving water for four months
हीरानगर। सीमावर्ती गांव लढ़वाल में ट्यूबवेल की बिजली सप्लाई बंद होने के कारण पिछले चार महीनों से लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। वीरवार को इसी गांव का शिष्टमंडल एसडीएम राकेश शर्मा से मिला। इसमें कई महिलाएं भी शामिल थी।
विज्ञापन

पंच भगवान दास ने कहा खंभे और तारें टूटने की वजह से ट्यूबवेल पर कई महीनों से बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। कई बार जल शक्ति और विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस बारे में बात कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। जिसकी वजह से आप लोगों को पेयजल की समस्या झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा अब भी अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूर गांव के लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा। क्योंकि अब हम विभागीय अधिकारियों के पास ओर चक्कर नहीं लगाएंगे। इनकी समस्या को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद एसडीएम ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। शिष्टमंडल में तृप्ता देवी, कमलेश कुमारी, कौशल्या देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed