{"_id":"69581accd72c01f8d3041917","slug":"kishanpur-cricket-premier-league-kathua-news-c-201-1-knt1008-127836-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: काका इलेवन कठुआ ने बग्गन की टीम को 33 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: काका इलेवन कठुआ ने बग्गन की टीम को 33 रनों से हराया
Sat, 03 Jan 2026 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक।
किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। किशनपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। वीरवार को खेले गए मैच में काका इलेवन कठुआ ने बग्गन की टीम को 33 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। काका इलेवन की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर के मैच में काका इलेवन की टीम ने 7 विकेट गंवाकर 135 रन बनाए।
काका इलेवन के बल्लेबाज रंजीत ने सर्वाधिक 43 रनों का योगदान दिया। वहीं बग्गन के गेंदबाज अंकुश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बग्गन की टीम 12वें ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बग्गन के बल्लेबाज गुलशन ने 26 और बिक्कु ने 22 रनों का योगदान दिया। काका इलेवन की टीम ने 33 रनों से मैच जीत का प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। काका इलेवन के गेंदबाज लाट्टा ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच सम्मानित किया गया।