{"_id":"62c72653e5417b603134be03","slug":"kathua-will-get-new-agriculture-sub-division-today-kathua-news-jmu2635099103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ को आज मिलेगा नया कृषि सब डिवीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ को आज मिलेगा नया कृषि सब डिवीजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में चार दशक के लंबे इंतजार के बाद कठुआ, कीडियां गंडियाल और राजबाग के किसानों को दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए दियालाचक नहीं जाना होगा। कृषि विभाग का सब डिवीजन कृषि अधिकारी का कठुआ में कार्यालय मंजूरी के बाद शुक्रवार को खुलने जा रहा है। अबतक कीड़ियां गंडियाल से लेकर घगवाल तक का 45 किलोमीटर का इलाका दियालाचक सब डिवीजन के अधीन आता था। ऐसे में किसानों को कृषि संबंधित कार्यों के लिए दियालाचक में एसडीएओ के कार्यालय में जाना पड़ता था।
कठुआ जिले में अंदड और कंड़ी को मिलाकर लगभग 33 हजार हेक्टेयर के लगभग इलाका दियालाचक सब डिवीजन के अधीन रहा है। 1985 में अस्तित्व में आए दियालाचक में कृषि विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के अधीन गोविंदसर, कठुआ, पल्ली, राजबाग, हीरानगर, मढ़ीन और छन्न अरोड़ियां का इलाका आता रहा है। नए विभाजन में कठुआ सब डिवीजन के अधीन गोविंदसर, कठुआ, पल्ली और राजबाग के कृषि जोन आएंगे। इसमें 19791 हेेक्टेयर इलाका आता है। जिसमें मुख्य रूप से धान, गेहूं, मक्की, सरसों, सब्जियों औद दालों के साथ साथ पशु चारे की काश्त की जाती रही है।
वहीं दियालाचक के सब डिवीजन अधिकारी कार्यालय के अधीन अब 13 हजार 131 हेेक्टेयर का इलाका आएगा। इसमें छन्न अरोड़ियां, मढ़ीन और हीरानगर कृषि जोन शामिल रहेंगे। मुख्य कृषि अधिकारी संजीव राय ने बताया कि किसानों को पहले अपने लोन से लेकर कृषि उपकरणों की खरीद में दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए दियालाचक में एसडीएओ कार्यालय में जाना पड़ता था। पिछले एक दशक से लगातार इसे लेकर किसानों की मांग सामने आती रही है। ऐसे में अब कठुआ चनग्रां मार्ग पर कृषि विभाग का नया सब डिवीजन अधिकारी कार्यालय खोला जा रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी सहूलियत जिला मुख्यालय पर ही मिल जाएगी। इससे दोनों इलाकों में फंड्स का भी बराबर इस्तेमाल संभव हो जाएगा।
विज्ञापन
............