फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua town will be a model of development

रियासत में विकास का माडल बनेगा कठुआ शहर

Sun, 22 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Sun, 22 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kathua town will be a model of development
पुल का उद्घाटन करते डाक्टर जितेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

पीएमओ में राज्य मंत्री डाक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कठुआ शहर को विकास का माडल शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। आने वाले समय में विकास कार्यों की झड़ी लगेगी।

विज्ञापन


डाक्टर सिंह ने रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में परोल-कोट पुन्नू पुल का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जितनी प्रगति कठुआ की हुई है, वह किसी भी अन्य जिले में नहीं हुई है। आने वाले समय में मनोरंजन पार्क, ड्रीम लैंड पार्क के सौंदर्यीकरण समेत सौ करोड़ के साथ उत्तर भारत के पहले विशाल बायोटेक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ कठुआ को मॉडल शहर के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीज प्रसंस्करण इकाई की भी कठुआ में शुरुआत की जाएगी। फसल बीमा के लिए जिन किसानों को प्रीमियम देने में दिक्कत होगी, उनका प्रीमियम वह खुद भरेंगे। इसके अलावा मृदा कार्ड का इस्तेमाल कर मिट्टी का शोध कर किसानों को लाभान्वित किया जा सकेगा। वहीं, पशु प्रजनन फार्म का भी कठुआ में आगाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ने कहा कि कठुआ और उधमपुर मार्च 2017 तक ऐसे दो जिले होंगे, जहां दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत हर गांव को बिजली से रोशन किया जाएगा। कठुआ रेवले स्टेशन पर सांसद निधि से 38 लाख खर्च कर बैठने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास की जो यात्रा शुरू की है उससे पूरी तेजी से पूरा किया जाएगा।

परोल और कोट पुन्नू के बीच की दूरी को पुल के माध्यम से कम करने का नींव पत्थर रविवार को रख दिया गया। उज्ज दरिया पर करीब सवा किमी के पुल की आधारशिला पीएमओ में राज्य मंत्री डाक्टर जितेंद्र सिंह ने रखी है। बीआरओ अपनी संपर्क परियोजना के तहत इस पुल का निर्माण करीब 43.9 करोड़ की लागत से करेगी। इसका निर्माण दो वर्षों में पूरा किया जाएगा।

पुल का शिलान्यास करने के बाद जनसभा में बीआरओ के डीजी सुरेश शर्मा ने बताया कि सीमा सड़क संगठन संपर्क परियोजना के तहत कार्य कर रही है। परोल-कोट पुन्नू पुल भी इसी परियोजना का हिस्सा है। डा. सिंह ने इस मौके पर बताया कि बसोहली दुनेरा पुल का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इसे जल्द ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पुल के अलावा हीरानगर विधानसभा क्षेत्र में तीन अतिरिक्त पुलों का निर्माण किया जाएगा। इनकी स्वीकृति मिल चुकी है। पल्ली-नगरी सड़क को सीआरएफ के तहत पूरा किया जाएगा। चंद्रकला से बसोहली और भद्रवाह को जोड़ने के लिए भी खाका तैयार किया गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री से भेंटकर इसकी स्वीकृति ली है, उन्होंने इसका सर्वे करने को कहा है। इसमें बीआरओ की टीम ने सकारात्मक इनपुट दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब बीआरओ के पास राशि की कोई कमी नहीं होगी और समय पर काम पूरे किए जाएंगे।


इससे पहले विधायक राजीव जसरोटिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के कारण ही आज जिला विकास की डगर पर अग्रसर हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़काें की हालत सुधार के लिए कदम उठाए गए हैं। विकास बोर्ड की बैठक में भी मुद्दों को उठाया गया है। उम्मीद है कि इन योजनाओं को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता ठाकुर रंजीत सिंह, जिला अध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा, महासचिव रमेश गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed