{"_id":"68a0e12801b6e1facf04b4d6","slug":"kathua-police-took-major-action-against-illegal-mining-four-vehicles-seized-from-lakhanpur-and-chadwal-area-kathua-news-c-201-1-knt1006-123093-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अवैध खनन पर कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर व चडवाल क्षेत्र से चार वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अवैध खनन पर कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर व चडवाल क्षेत्र से चार वाहन जब्त
Sun, 17 Aug 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। अवैध खनन व खनिजों की गैरकानूनी ढुलाई पर सख्ती करते हुए पुलिस ने लखनपुर व चडवाल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3 ट्रक व 1 डंपर जब्त किए हैं। सभी जब्त वाहनों को तत्काल भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
लखनपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई में थाना प्रभारी तारिक अहमद की अगुवाई में पुलिस टीम ने तीन ट्रकों को खनिजों की अवैध ढुलाई करते हुए पकड़ा। ये वाहन बिना ए फॉर्म के खनिज सामग्री ले जा रहे थे। वहीं, चडवाल पुलिस चौकी की कार्रवाई इंचार्ज पुलिस चौकी चडवाल ने एक ट्रक को खनिज सामग्री के ओवरलोडिंग के चलते रोका व जब्त किया। कठुआ पुलिस ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।